दुनिया में सबसे महंगे तलाक की आशंका:जेन्सन से तलाक हुआ तो पत्नी को मिलेंगे ₹7 लाख करोड़; एनवीडिया CEO का चीनी महिला से अफेयर

दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। दोनों ने 1985 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। जेन्सन ने 8 नवंबर को एक चीनी महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी। अगर दोनों का तलाक होता है तो लोरी को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं, जो इतिहास का सबसे महंगा तलाक समझौता होगा। हालांकि, लोरी ने तलाक को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। कानून के तहत पत्नी को आधी संपत्ति का हक जेन्सन और लोरी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में रहते हैं। यहां के कानून के मुताबिक, शादी के दौरान बनी संपत्ति में पत्नी की 50% हिस्सेदारी होती है। 1993 में शुरू हुई एनवीडिया का मार्केट कैप करीब 405 लाख करोड़ रुपए है, जबकि जेन्सन की निजी संपत्ति 14.56 लाख करोड़ रुपए है। ऐसे में लोरी को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं, जो 2021 में बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच हुए 7.10 लाख करोड़ रुपए के तलाक समझौते से भी ज्यादा होंगे। जेन्सन ने लिखा- मुझसे गलती हुई, मैं शर्मिंदा हूं जेन्सन हुआंग ने रविवार को एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को एक इंटरनल मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। हुआंग ने लिखा, मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा। हालांकि, अपने इस संदेश में उन्होंने किसी महिला का नाम नहीं लिया। चीनी महिला पर जासूसी में शामिल होने का शक जिस महिला के साथ जेन्सन के संबंधों की बात आई है, उसका नाम एलिस हुआंग है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि वह चीन के खुफिया विभाग के लिए काम कर रही थीं। एलिस हुआंग चीन की नागरिक हैं। वे सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि एलिस टेक और डेटा सेंटर बिजनेस में आने से पहले टीवी रिपोर्टर थीं। उनके निजी जीवन की ज्यादा डिटेल्स मौजूद नहीं हैं। जेनसन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ तक घटी एलिस-जेनसन के संबंधों और जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद से एनवीडिया के शेयर 5% तक गिर चुके हैं। जेनसन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ रु. तक घट चुकी है। जेनसन फोर्ब्स की अमीरों की सूची में दो स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं। इस उथल-पुथल के बीच निवेशक 17 नवंबर को आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं। एनवीडिया बोर्ड भी जांच कर रहा एनवीडिया का बोर्ड इस बात की भी जांच कर रहा है कि कहीं हुआंग किसी विदेशी खुफिया एजेंसी के जाल में तो नहीं फंस गए थे। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, बोर्ड ने कहा है कि अब तक उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे लगे कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी की गोपनीय जानकारी खतरे में पड़ी हो। इसी बीच, सोमवार को कंपनी के शेयरधारकों ने एनवीडिया और हुआंग के खिलाफ मुकदमा दायर किया। उनका आरोप है कि कंपनी ने हुआंग के कथित संबंधों से जुड़ी जानकारी निवेशकों से छिपाई। शेयरधारकों का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा था और इससे कंपनी की छवि और कारोबार को नुकसान पहुंच सकता था। ----------------------------- एनवीडिया पर जेन्सन की इतनी पकड़ कि हटाना आसान नहीं: कंपनी में उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, चीनी महिला से अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NQexubj

Comments