आईफोन-एपल वॉच से बिना पिन कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे:एपल पे भारत में लॉन्च, एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है। शुरुआत में इसके तहत एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड्स को सपोर्ट दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, एपल पे के जरिए यूजर्स अपने एलिजिबल क्रेडिट कार्ड्स को एपल वॉलेट एप में जोड़कर खरीदारी कर सकेंगे। भारत में शुरुआती फेज में यह सर्विस हजारों मर्चेंट्स पर अवेलेबल होगी। आने वाले समय में अन्य बैंकों, नेटवर्क और मर्चेंट एप्स को भी इससे जोड़ा जाएगा। एपल का पहला क्रेडिट कार्ड पार्टनर बना एक्सिस बैंक एक्सिस बैंक के एलिजिबल वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड होल्डर अपने कार्ड को एपल वॉलेट में आसानी से जोड़ सकते हैं। कार्ड जोड़ने के लिए यूजर्स एक्सिस बैंक एप के लेटेस्ट वर्जन या आईफोन में पहले से मौजूद वॉलेट एप का सहारा ले सकते हैं। वॉलेट एप में कार्ड जोड़ने के लिए एप खोलकर प्लस (+) साइन पर टैप करना होगा और स्क्रीन पर दिख रहे स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके बाद एपल पे सपोर्ट करने वाले मर्चेंट्स पर आसानी से पेमेंट किया जा सकेगा। खास बात यह है कि एपल पे का यूज करने पर भी यूजर्स को उनके कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स और अन्य बेनिफिट्स पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। आईफोन और एपल वॉच से पेमेंट करने के स्टेप्स सिक्योरिटी: कार्ड नंबर न तो फोन में रहेगा न ही मर्चेंट से शेयर होगा इन एप्स और स्टोर्स पर आज से ही चलेगा एपल पे भारत में लॉन्च के साथ ही एपल पे कई प्रमुख स्टोर्स और डिजिटल एप्स पर अवेलेबल हो गया है। इनमें ब्लिंकिट, चायोस, कॉमेट, क्रोमा, इंटरफ्लोरा, मेकमायट्रिप/इक्सिगो, ले 15 पेस्ट्री, रिलायंस ब्रांड्स, टाटा 1mg, जोमैटो और देश के एपल स्टोर्स शामिल हैं। पेमेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एपल ने प्रमुख पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे कैशफ्री, जसपे, एमस्वाइप, पेटीएम, पेयू, पाइन लैब्स, रेजरपे और वर्ल्डलाइन के साथ साझेदारी की है। इससे इन सर्विस प्रोवाइडर्स के मर्चेंट नेटवर्क पर भी एपल पे सपोर्ट मिलेगा। सिस्टम रिक्वायरमेंट्स: किन डिवाइसों में चलेगा? क्या होता है 'टोकनाइजेशन' और 'सिक्योर एलिमेंट'? एपल पे में जब आप कार्ड ऐड करते हैं, तो आपका 16 अंकों का असली कार्ड नंबर मर्चेंट या डिवाइस में सेव नहीं होता। इसकी जगह एल्गोरिदम एक रैंडम कोड यानी 'टोकन' यानी डिवाइस अकाउंट नंबर बनाता है। यह डेटा फोन की स्पेशल सिक्योरिटी चिप 'सिक्योर एलिमेंट' में एन्क्रिप्टेड रहता है। पेमेंट के वक्त यही टोकन शेयर होता है, जिससे कार्ड का डेटा कभी भी हैक होने का खतरा नहीं रहता।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6W3nVFi
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6W3nVFi
Comments
Post a Comment