महिंद्रा स्कॉर्पियो N पिकअप 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आएगी:टीजर में नया लुक रिवील, 14 अगस्त को ग्लोबल डेब्यू होगा, टोयोटा हाइलक्स से मुकाबला
महिंद्रा एंड महिंद्रा 14 अगस्त को भारत में नया लाइफस्टाइल व्हीकल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो N पर बेस्ड एक नए पिकअप ट्रक का पहला टीजर जारी किया है। नए स्कॉर्पियो N पिकअप को 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन और डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 203 हॉर्सपावर वाला पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है। इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए टोयोटा हाइलक्स पिकअप से रहेगा। हाल ही में कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV 'BE6 स्पोर्ट EQ' का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसे 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7FsARtT
Comments
Post a Comment