आईक्यू Z11 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹17999 से शुरू:50MP सोनी कैमरा और 6500mAh बैटरी; 1% चार्ज पर 30 मिनट कॉल कर सकेंगे
टेक ब्रांड आइक्यू ने आज 24 जुलाई को भारत में नया बजट 5G स्मार्टफोन आईक्यू Z11 लाइट 5G लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में सबसे खास 6500mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5 साल की हेल्थ वारंटी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ 1% चार्ज होने पर भी आप 30 मिनट कॉल कर सकेंगे। आईक्यू Z11 लाइट में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का मैन कैमरा दिया गया है। इसे तीन वैरिएंट में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 19,499 रुपए रखी गई है। स्मार्टफोन की बिक्री 30 जुलाई से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर में शुरुआती सेल में 1500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आईक्यू Z11 लाइट 5G: वैरिएंट वाइस प्राइस डिजाइन: मिलिट्री ग्रेड बॉडी और IP65 रेटिंग यह फोन मजबूत और टिकाऊ बॉडी के साथ आया है। फोन को SGS सर्टिफाइड मिलिट्री-ग्रेड बॉडी पर तैयार किया गया है, जिससे जमीन पर गिरने पर भी इसके टूटने का खतरा बहुत कम रहता है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है। इसमें 'ग्रीसी हैंड' और 'वेट हैंड' टच तकनीक भी है, जिससे गीले या चिकने हाथ से स्क्रीन को बिना किसी दिक्कत चला सकते हैं।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KhCZgMz
Comments
Post a Comment