- Get link
- X
- Other Apps
जुलाई में पिक्सल-11, सितंबर में आईफोन-18 सीरीज होंगी लॉन्च:कैमरा, बैटरी या AI; आपकी जरूरत के लिए कौन-सा स्मार्टफोन सबसे बेहतर?
- Get link
- X
- Other Apps
आज लगभग हर बजट और हर जरूरत के लिए एक अच्छा फोन बाजार में उपलब्ध है। लेकिन अगर आप अपनी जरूरत के हिसाब से सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन चाहते हैं और किसी समझौते के लिए तैयार नहीं हैं, तो इस साल कुछ ऐसे स्मार्टफोन आने वाले हैं, जिनका इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। जुलाई और सितंबर में गूगल-एपल के नए फोन भी आने वाले हैं। कैमरा फोन से लेकर गेमिंग तक, यह 6 स्मार्टफोन होंगे दिलचस्प पिक्सल 11 सीरीज, फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 11 प्रो और प्रो XL अच्छे विकल्प होंगे। इस बार तीनों रियर कैमरों में नए सेंसर होंगे। नया 50MP प्राइमरी कैमरा… मिलेगा और लो-लाइट फोटोग्राफी में भी सुधार होगा। ये अगस्त में लॉन्च हो सकता है। आईफोन 18 सीरीज, वीडियोग्राफी में बेस्ट अगर वीडियो शूटिंग पसंद है तो आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का इंतजार करें। इनमें ‘वैरिएबल अर्पचर’ मिलेगा।… इससे तय कर सकेंगे कि कैमरे में कितनी रोशनी आए व बैकग्राउंड कितना ब्लर हो। यह फोन सितंबर में आएगा। वनप्लस, बड़ी बैटरी के लिए कई विकल्प बैटरी में वनप्लस का नॉर्ड-6 अच्छा है। 41 हजार रुपए में 8 हजार mAh बैटरी मिलती है। 30 हजार रु. तक बजट है तो वनप्लस नॉर्ड-6 सीई भी विकल्प है। यह दोनों फोन लॉन्च हो चुके हें। वीवो वी80, मिड रेंज में ऑलराउंडर फोन मिड-रेंज में विवो वी80 प्रो अच्छा है। इसमें चार कैमरा मिल सकते हैं। स्पेशल सेल्फी कैमरा भी होगा। बैटरी 7200 mAh के पास होगी और कीमत 40 हजार रुपए के आसपास। फोन अभी चीन में लॉन्च हो चुका है। भारत में भी जल्द आएगा। सैमसंग जी फोल्ड 8, फोल्डेबल के लिए मल्टीटास्किंग और बड़े डिस्प्ले पर काम करना पसंद करते हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी जी फोल्ड-8 का इंतजार करें। इसमें सभी फ्लैगशिप फीचर्स मिलेंगे। यह जुलाई में लॉन्च होगा। कीमत 1.75 लाख रु. हो सकती है। iQOO 15 अल्ट्रा, परफेक्ट गेमिंग फोन गेमिंग फोन चाहिए तो iQOO 15 अल्ट्रा चुनें। इसमें 24GB तक रैम, 7,400mAh बैटरी है। फिजिकल कूलिंग फैन भी है। कीमत 99,990 रु. से शुरू होगी। चीन में लॉन्च हो चुका है, भारत में जल्द आएगा।
आने वाले स्मार्टफोन ट्रेंड्स जानें - 2nm चिपसेट्स का दौर - फोन में ऑन-डिवाइस एआई पहले से तेज और ज्यादा स्मार्ट होंगे। - फोल्ड फोन होंगे ज्यादा चौड़े - साथ ही एपल भी पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकता है। - बैटरियां भी बड़ी - हालांकि गूगल, एपल और सैमसंग बैटरी क्षमता बढ़ाने में पीछे रह सकते हैं। - कैमरों में आएंगे मूविंग पार्ट्स - बेहतर जूम और कंट्रोल के लिए बड़े बदलाव दिखेंगे। - फोन और महंगे होंगे - रैम की कमी स्मार्टफोन्स की कीमतों पर दबाव बनाए रख सकती है।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IdEPK7L
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IdEPK7L
Comments
Post a Comment