चैटजीपीटी को आम लोगों के लिए खुले हुए अब तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं और इस दौरान बहुत कुछ बदल गया है। चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे एआई एलएलएम अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ऐसे एजेंट बनते जा रहे हैं जो जटिल काम आसान कर सकते हैं, उन्हें तेज कर सकते हैं या कुछ काम खुद ही संभाल सकते हैं। तो अब ओपनएआई के लिए अगला कदम क्या है? सैम आल्टमैन की अगुवाई वाली यह कंपनी एआई मॉडल्स और एजेंट्स के बाद ‘एआई एजेंट फोन’ बनाने की तैयारी में है। AI हार्डवेयर का नया दौर ओपनएआई का बड़ा प्रोडक्ट ऐसा स्मार्टफोन हो सकता है, जो एक एआई फोन होगा और फोन इस्तेमाल करने का तरीका ही बदल सकता है। इस रेस में ओपनएआई अकेला नहीं है। दूसरी कंपनियां भी एआई को ध्यान में रखकर नए डिवाइस बना रही हैं। मेटास्टैट रिसर्च के मुताबिक, एआई गैजेट्स का बाजार 2032 तक हर साल करीब 24% की रफ्तार से बढ़ सकता है। इस दिशा में तेजी अब दिखने लगी है, जहां ओपनएआई और एपल जैसी कंपनियां दिलचस्पी ले रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ आने वाले गैजेट्स, जिनका फोकस एआई पर है। जल्द लॉन्च होंगे ये एआई डिवाइस चैटजीपीटी फोन - 6 पॉइंट से समझिए कैसा होगा - इसका इंटरफेस एंड्रॉइड और आईओएस से अलग हो सकता है। - इस फोन में एप-आधारित सिस्टम की जगह टास्क-आधारित इंटरफेस हो सकता है, जहां ज्यादातर काम चैटजीपीटी या उसके एप्स संभालेंगे। - उदाहरण के लिए आप सुबह उठकर आप फोन से सभी अपडेट्स ले सकते हैं। फोन खुद ईमेल का जवाब दे सकेगा, कॉल कर सकेगा और ग्रोसरी ऑर्डर भी खुद कर पाएगा यानी स्क्रॉल करने की जगह आप फोन को काम सौंप सकेंगे। - इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9600 प्रोसेसर, दो NPU (एआई प्रोसेसिंग यूनिट) हो सकते हैं। - कैमरा भी आसपास को स्कैन कर जवाब देने के लिए इस्तेमाल होगा। - एनालिस्ट मिंग ची कुओ के अनुसार फोन 2027 तक लॉन्च हो सकता है और पहले साल करीब 3 करोड़ यूनिट्स बेचने का अनुमान है। ओपनएआई स्मार्ट पिन ओपनएआई का यह एक स्क्रीनलेस वियरेबल होगा, जिसमें माइक्रोफोन, कैमरा और स्पीकर हो सकता है। यह आसपास की चीजों को रिकॉर्ड करके चैटजीपीटी को देगा और इससे बातचीत कर सकेंगे। 2026 तक लॉन्च की चर्चा थी। अब टाइमलाइन बदल सकती है। एपल का एआई पिन - एपल भी एक एआई पिन पर काम कर रहा है। यह एयरटैग जितना छोटा हो सकता है और इसमें दो कैमरे, तीन माइक्रोफोन और स्पीकर हो सकते हैं। - यह डिवाइस मीटिंग नोट्स लेने और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे काम कर सकता है। - 2027 के अंत तक आ सकता है। गूगल का स्मार्ट ग्लास - इसका इंटरफेस ऐसा होगा कि स्क्रीन आंखों के सामने दिखेगी, लेकिन नजर को ब्लॉक नहीं करेगी… यानी ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स के जरिए जानकारी दिखेगी। ये जेमिनी पर आधारित होंगे, जो सवालों के जवाब देंगे, रास्ता बताएंगे और नोटिफिकेशन लेंस पर दिखाएंगे एपल का टेबलटॉप रोबोट एपल एक ऐसे रोबोट पर काम कर रहा है, जिसमें टैबलेट जैसी स्क्रीन हो सकती है। स्क्रीन से आप वीडियो देख सकते हैं या मेन्यू कंट्रोल कर सकते हैं। इसका मुख्य इंटरफेस वॉइस होगा। एआई पावर्ड सिरी होगी, जो ज्यादा एडवांस जवाब दे सकेगी।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VOmub8H
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VOmub8H
Comments
Post a Comment