आइटेल A100C स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹7,999:मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
टेक कंपनी आइटेल ने अपना नया स्टाइलिश स्मार्टफोन A100C न्यू लॉन्च किया है। कंपनी ने फोन को खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया है, जो कम बजट में मजबूती और बेहतर फीचर्स चाहते हैं। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती है। इसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) मिला हुआ है, जो इसे गिरने या झटकों से खराब होने से बचाता है। CMR ड्यूरेबिलिटी इंडेक्स रिपोर्ट 2026 के अनुसार, आइटेल 10 हजार रुपए से कम के सेगमेंट में देश का सबसे भरोसेमंद और टिकाऊ ब्रांड बनकर उभरा है। आइटेल A100C न्यू स्मार्टफोन की भारत में कीमत 7,999 रुपए रखी गई है। कंपनी ने इसे सिल्क ग्रीन, टाइटेनियम गोल्ड और प्योर ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन के साथ उतारा है। मेमोरी और परफॉर्मेंस: 64GB स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर स्मार्टफोन 2GB रैम के साथ आता है, जिसे वर्चुअल रैम की मदद से 4GB और बढ़ाकर कुल 6GB तक किया जा सकता है। इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्पीड को बेहतर बनाने के लिए इसमें यूनिसोक T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉइड 15 गो एडिशन पर चलता है, जो कम रैम वाले फोन में भी स्मूथ गेमिंग और वीडियो कॉलिंग का अनुभव देता है। डिस्प्ले और ऑडियो: 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ DTS साउंड बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए फोन में 6.6-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन चलाने में काफी स्मूथ है। ऑडियो के लिए इसमें DTS पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मूवी देखने या गाने सुनने के दौरान शानदार आवाज देती है। बैटरी और सिक्योरिटी: दिनभर चलेगी 5000mAh की बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए आइटेल ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसे चार्ज करने के लिए 10W का चार्जर साथ मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक के साथ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो इसे इस्तेमाल करने में आसान और सुरक्षित बनाता है। डायनामिक बार और कैमरा फीचर्स फोन में एक खास 'डायनामिक बार' फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर बिना किसी रुकावट के बैटरी स्टेटस, कॉल और नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग वाला 8MP का रियर कैमरा है, जो बेहतरीन और जीवंत तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम है।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ywTNx3K
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ywTNx3K
Comments
Post a Comment