स्पैम कॉल-खराब नेटवर्क जैसी शिकायतें 15 दिन में निपटानी होंगी:नहीं तो 50 लाख जुर्माना लगेगा, TRAI ने शिकायत निवारण का ड्राफ्ट पेश किया
दूरसंचार नियामक ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों पर शिकंजे की तैयारी कर ली है। स्पैम, अनवांटेड, फ्रॉड कॉल और मोबाइल सेवा की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें अब इन्हें 24x7 सुननी होंगी। शिकायतें निपटाने में 15 दिन से ज्यादा विलंब होने पर कंपनियों पर अधिकतम 50 लाख रु. तक का जुर्माना लगेगा। ये बातें टेलीकॉम उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथे सुधार) विनियम-2026 में ड्रॉफ्ट का हिस्सा हैं। ट्राई ने इसे जनचर्चा के लिए पेश किया है। इसके मुताबिक, रिकॉर्डेड ऑटोमेटेड रिप्लाई से बात नहीं बनेगी। ग्राहक की मांग के हिसाब से महिला/पुरुष टेलीकॉलर से कनेक्ट करना जरूरी होगा। हर तरह के प्रमोशनल कॉल पर ग्राहक को कॉलबैक की सुविधा देनी होगी। ग्राहकों की दर्ज शिकायत पर हो रही कार्रवाई के अपडेट एसएमएस, ईमेल और एप पर लगातार करना होगा। गलत निपटारे पर भी दंड लगेगा 1. गलत तरीके से शिकायत बंद करने पर कंपनी का क्या होगा?
कंपनी को ₹1,000 रुपए प्रति शिकायत जुर्माना देना होगा। 2. अपील के गलत निपटारे पर कितना जुर्माना लगाया जाएगा?
हर लापरवाही पर ₹5,000 रु. प्रति अपील का दंड लगेगा। 3. एक तिमाही में अधिकतम कितना जुर्माना लग सकता है?
कुल जुर्माने की ऊपरी सीमा ₹50 लाख रु. तय की गई है। 4. तिमाही रिपोर्ट जमा करने में देरी करने पर क्या नियम है?
पहले 15 दिन की देरी पर ₹प्रति दिन 5,000 रु., उसके बाद ₹20,000/दिन लगेंगे। 5. रिपोर्टिंग में देरी पर क्या?
प्रति केस अधिकतम ₹10 लाख वसूले जा सकते हैं। 6. जुर्माना समय ने न भरा तो?
बकाया राशि पर कंपनी को अतिरिक्त ब्याज देना होगा। 7. इन बदलावों से क्या सुधरेगा?
कंपनियों की जवाबदेही बढ़ेगी और वे शिकायतों को जल्द सुलझाने के लिए बाध्य होंगी। 8. मौजूदा व्यवस्था में क्या है?
कोई स्पष्ट नियम नहीं हैं, न ही जुर्माना की सीमा तय है। ………………….. यह खबर भी पढ़ें… फर्जी-SMS और फ्रॉड रोकने के लिए TRAI का नया नियम: अब कॉमर्शियल SMS के साथ प्री-टैगिंग जरूरी, कंपनियों को 60 दिन में बदलाव करना होगा टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अब फर्जी SMS और फिशिंग एक्टिविटीज पर रोक लगाने के लिए एक कड़ा कदम उठाया है। TRAI ने देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि कॉमर्शियल कम्युनिकेशन के लिए भेजे जाने वाले सभी SMS टेम्प्लेट्स में मौजूद 'वेरिएबल कंपोनेंट्स' को अब पहले से ही टैग (Pre-Tag) करना होगा। पूरी खबर पढ़ें… पब्लिक वाई-फाई का पूरे देश में एक ही पासवर्ड होगा: अब बार-बार ओटीपी से राहत मिलेगी; देश में 4 लाख हॉट स्पॉट, ट्राई ने सुझाव मांगे सरकार पीएम-वाणी की विफलता से सबक लेते हुए एक नया और उन्नत पब्लिक वाई-फाई सिस्टम लाने की तैयारी कर रही है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य यूजर अनुभव को बेहतर बनाना और डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित बनाना है। पूरी खबर पढ़ें…
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yuvW04C
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yuvW04C
Comments
Post a Comment