रियलमी P4 सीरीज के स्मार्टफोन ₹4 हजार तक महंगे हुए:50MP कैमरा के साथ 7000mAh बैटरी और कर्व्ड स्क्रीन, कीमत ₹20,999 से शुरू

टेक कंपनी रियलमी इंडिया ने अपने मिड रेंज रियलमी P4 सीरीज के 5G स्मार्टफोन्स P4 और P4 प्रो की कीमत में बढ़ा दी हैं। रियलमी P4 की कीमत में जहां 2,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई गई है। वहीं रियलमी P4 प्रो के दाम 4,000 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। दोनों फोन 7000mAh बैटरी के साथ आते हैं, इनमें 50MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 4D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिजाइन: मेटालिक फ्रेम के साथ प्रीमियम नेचुरल टेक्सचर रियलमी P4 में मेटालिक और प्लास्टिक फिनिश दिया गया है। इसमें मेटालिक लाइन्स और एक्सपोज्ड स्क्रू डिटेल्स हैं, जो इसे मजबूत और स्टाइलिश बनाते हैं। इसमें 6.77 इंच का डिस्प्ले है और इसके बेजल्स काफी पतले हैं। डिजाइन में फ्लैट फ्रेम्स और स्लिम बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है। रियलमी P4 को IP65+IP66 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इसका वजन लगभग 194 ग्राम और मोटाई 7.58mm है। इसके बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, कैमरा मॉड्यूल काफी पतला है। फोन तीन बोल्ड कलर ऑप्शन- स्टील ग्रे, इंजन ब्लू, और फोर्ज रेड में अवेलेबल है। वहीं, रियलमी P4 प्रो में टेक-वुड मटेरियल के साथ प्रीमियम और नेचुरल टेक्सचर वाला डिजाइन दिया गया है। मेटालिक फ्रेम के साथ बैक पैनल मैट टेक्सचर दिया गया है, जो फिंगरप्रिंट्स को कम करता है। इसमें 6.8-इंच का डिस्प्ले है, जिसके बेजल्स काफी पतले हैं। फोन का वजन लगभग 189-194 ग्राम है और मोटाई 7.68-7.69mm है। कैमरा मॉड्यूल एक सर्कुलर आइलैंड डिजाइन में है, जो ज्यादा बाहर नहीं निकलता और फोन को सपाट सतह पर स्थिर रखता है। LED फ्लैश को कैमरा सेंसर से अलग रखा गया है। ये फोन भी तीन कलर ऑप्शन- बर्च वुड, डार्क ओक वुड और मिडनाइट आइवी के साथ आया है। रियलमी P4 : स्पेसिफिकेशन्स परफॉर्मेंस: रियलमी P4 में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक का डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट दिया गया है, जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं गेमिंग के दौरान स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए हाइपर विजन AI चिप लगाई गई है, जिससे बेहतर विजुअल ग्राफिक्स और हाई फ्रेम रेट मिलती है। फोन बेटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) जैसे 100 से ज्यादा पॉपुलर गेम्स में 144 FPS (फ्रेम पर सेकेंड) तक सपोर्ट करता है। गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स साफ और तेज रहते हैं। 7000mm² वैपोर कूलिंग सिस्टम की वजह से फोन हैवी गेमिंग के दौरान ज्यादा गर्म नहीं होता, जिससे लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है। OS: मोबाइल एंड्ररॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी UI 6 ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) के साथ मिलकर काम करता है। यह 3 साल के बड़े एंड्रॉएड अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है। इसमें AI फीचर्स जैसे AI स्मार्ट चार्जिंग और AI हाइपर मोशन हैं, जो बैटरी लाइफ और गेमिंग को ऑप्टिमाइज करते हैं। रैम और स्टोरेज: फोन में 6GB या 8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज के ऑप्शन हैं। यह मल्टीटास्किंग और एप्स को तेजी से खोलने में मदद करता है। 18GB तक डायनामिक रैम (वर्चुअल रैम) का सपोर्ट है, जो भारी एप्स और गेम्स को आसानी से हैंडल करती है। डिस्प्ले: रियलमी P4 में 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। एमोलेड पैनल पर बनी स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। कंपनी इसे सनलाइट रेडी स्क्रीन कह रही है, क्योंकि हाई ब्राइटनेस के चलते धूप में भी डिस्प्ले पर कंटेंट आसानी से देख सकते हैं। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी: पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, फोन 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगा। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इससे फोन 0 से 50% तक लगभग 25 मिनट में चार्ज हो जाता है। साथ ही, 10W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे आप अपने अन्य डिवाइस जैसे स्मार्टवॉच या इयरबड्स चार्ज कर सकते हैं। रियलमी P4 प्रो : स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले : रियलमी P4 प्रो में 1280 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। इसे कंपनी ने हाइपर ग्लो 4D कर्व+ नाम दिया है। इसके किनारे माइक्रो-कर्व्ड यानी घुमावदार हैं। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है। यानी डिस्प्ले स्मूथ स्क्रॉलिंग करेगी और साथ ही धूप में इस पर टेक्स्ट पढ़ने में भी दिक्कत नहीं होगी। परफॉर्मेंस : प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह चिप तेज और पावरफुल है, जो रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए ठीक है। वहीं गेमिंग के दौरान स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें भी हाइपर विजन AI चिप लगाई गई है। फोन BGMI और कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल जैसे 100+ गेम्स 1.5K रेजोल्यूशन और 144 FPS (फ्रेम पर सेकेंड) तक सपोर्ट करता है। इससे गेम्स में कोई फ्रेम ड्रॉप नहीं होता। 7000mm² वैपर कूलिंग सिस्टम हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखता है। GT परफॉर्मेंस इंजन 3.0 और AI हाइपर मोशन जैसे फीचर्स गेमिंग को और स्मूथ बनाते हैं। यह चिप ग्राफिक्स को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे गेम्स में हाई-क्वालिटी विज़ुअल्स मिलते हैं। रैम और स्टोरेज: रैम और स्टोरेज : फोन में 8GB/12GB LPDDR4X रैम और स्टोरेज के लिए 128GB/256GB/512GB UFS 3.1 मैमोरी के ऑप्शन्स हैं। 14GB तक वर्चुअल रैम की सुविधा भी है, जो भारी एप्स और गेम्स को आसानी से चलाने में मदद करती है। मल्टीटास्किंग में कोई लैग नहीं है; 10+ एप्स और टैब्स आसानी से हैंडल करता है। ​​​​​OS : मोबाइल भी एंड्ररॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी UI 6 ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) के साथ मिलकर काम करता है। इसमें भी 3 साल के एंड्रॉएड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इसमें AI फीचर्स जैसे AI स्मार्ट चार्जिंग और AI हाइपर मोशन हैं, जो बैटरी लाइफ और गेमिंग को ऑप्टिमाइज करते हैं। AI फीचर्स जैसे AI अल्ट्रा क्लीयरिटी, AI स्नैप मोड और AI एडिट फोटो/वीडियो एडिटिंग और गेमिंग को बेहतर बनाते हैं। बैटरी : पावरबैकअप के लिए फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए फोन 80वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। मोबाइल बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान फोन बैटरी की जगह सीधे प्रोसेसर को ताकत देती है। 10W रिवर्स चार्जिंग से आप स्मार्टवॉच या इयरबड्स जैसे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रियलमी P4 प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल IMX896 OIS सेंसर ​के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PWDIK6m

Comments