सैमसंग गैलेक्सी F70e भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होगा:लैदर फिनिश डिजाइन के साथ 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, एक्सपैक्टेड प्राइस ₹15,000

सैमसंग इंडिया 9 फरवरी को भारत में F सीरीज में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी F70e लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने गैलेक्सी F70e की ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दिए हैं। नया गैलेक्सी स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 6.7-इंच का HD+ और 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर के साथ आएगा। यह लो बजट स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 15 से 18 हजार रुपए के बीच रखी जा सकती है। उम्मीद है नया फोन गैलेक्सी F07e अगले हफ्ते बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएगा। डिजाइन: लैदर फिनिश के साथ प्रीमियम लुक नए सैमसंग फोन का बैक पैनल लैदर फिनिश के साथ आएगा, जो प्रीमियम और सॉफ्ट फील देगा। यह डिजाइन इसे उंगलियों के निशान और छोटे-मोटे स्क्रैच से भी बचाता है। कंपनी इसे दो कलर ऑप्शन- लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू के साथ पेश करेगी। सामने की तरफ 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन है, जिसमें पतले बेजल्स हैं। फोन में टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और जरूरी बटन दिए गए हैं। इस सैमसंग स्मार्टफोन को IP54 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा जो पानी की बौछारों से बचाने में मदद करेगा। सैमसंग गैलैक्सी F70e: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी F70e में कंपनी ने 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की HD+ स्क्रीन दी है। यह इनफिनिटी ‘यू’ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जो LCD पैनल पर बनी है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 800 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी: सैमसंग गैलैक्सी F70e में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। सैमसंग के मुताबिक यह भारी इस्तेमाल के बावजूद आसानी से 2 दिन तक चल सकती है। बैटरी चार्ज करने के लिए फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। परफॉर्मेंस: फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है, जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। मीडियाटेक ने इस प्रोसेसर को 2024 में पेश किया था। ऐसे में गैलेक्सी F70e में 2 साल पुराना प्रोसेसर दिया जाना, सैमसंग फैंस को निराश कर सकता है। हालांकि फोन एंड्रॉयड बेस्ड OneUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा, जिसमें 6 OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iH2ANOn

Comments