जीप मेरिडियन ट्रैक एडिशन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹35.95 लाख:प्रीमियम SUV में 4x4 ऑप्शन के साथ वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर

जीप इंडिया ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर प्रीमियम SUV मेरिडियन का स्पेशल ट्रैक एडिशन भारत में लॉन्च किया है। यह एक लिमिटेड-रन मॉडल है, जिसे मेरिडियन के टॉप-स्पेक 'ओवरलैंड' ट्रिम पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं। कार में वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच की स्क्रीन और सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इस स्पेशल एडिशन को 4x2 और 4x4 दोनों वैरिएंट्स में उतारा गया है। जीप मेरिडियन का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक, MG ग्लोस्टर और एमजी मेजेस्टर से है। कीमत और बुकिंग: स्टैंडर्ड मॉडल से ₹34,000 महंगा जीप मेरिडियन ट्रैक एडिशन के 4x2 ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत ₹35.95 लाख है, जबकि इसके 4x4 ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत ₹37.82 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह अपने बेस मॉडल ओवरलैंड से करीब ₹34,000 महंगा है। कंपनी ने इसकी बुकिंग डीलरशिप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू कर दी है। आपको एक्स-शोरूम कीमत के अलावा 9,200 रुपए का AXS पैक भी लेना होगा।

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4lGJcts

Comments