6mm से भी पतला स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 लॉन्च:​मिलिट्री सर्टिफिकेशन वाले वाटरप्रूफ फोन में 50MP कैमरा, कीमत ₹72 हजार

टेक कंपनी मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में अपना सबसे पतला स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.9mm है, जो पहले वाले मॉडल मोटोरोला एज 60 (7.9mm) से 2.0mm कम है। पतला होने के बावजूद मोटोरोला एज 70 स्मार्टफोन MIL-STD 810H ​मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी ये काफी मजबूत फोन है। ये IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, जो इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाती है। इसके अलावा फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। मोटोरोला ने मोबाइल को हाल ही में चीन में मोटो X70 एयर नाम से लॉन्च किया था।​​​​​​ ​

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f7EHm2y

Comments