2025 हुंडई वेन्यू एन लाइन रिवील, 4-नवंबर को लॉन्च होगी:स्पोर्टी SUV में लेवल-2 ADAS के साथ 70+ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स; एक्सपेक्टेड प्राइस ₹11.5 लाख

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV वेन्यू का स्पोर्टी वर्जन 2025 वेन्यू एन-लाइन रिवील कर दिया है। कंपनी इसे 4 नवंबर को स्टैंडर्ड वेन्यू फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च करेगी। स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए नई हुंडई वेन्यू एन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें कॉन्ट्रास्ट रेड हाइलाइट के साथ रेड ब्रेक कैलिपर, डार्क क्रोम ग्रिल इंसर्ट और डुअल टिप एग्जॉस्ट जैसे बदलाव शामिल हैं। वहीं, केबिन में ऑल ब्लैक कलर थीम के साथ एन लाइन-स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील पर रेड डिटेलिंग, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और रेड एम्बिएंट लाइटिंग मिलेगी। सेफ्टी के लिए वेन्यू एन-लाइन में 6 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे N6 और N10 दो वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। बुकिंग 25,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर दी गई है। 2025 हुंडई वेन्यू एन लाइन की एक्स-शोरूम कीमत 11.5 लाख रुपए हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, किआ सिरोस, टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO, निसान मैग्नाइट और स्कोडा कायलाक जैसी सब-4 मीटर SUV से रहेगा। एक्सटीरियर: डार्क क्रोम इंसर्ट्स के साथ न्यू पैटर्न ग्रिल और 8 कलर ऑप्शन वेन्यू एन-लाइन का लुक स्टैंडर्ड वेन्यू जैसा ही है, लेकिन स्पोर्टी एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। कार में 5 मोनोटोन और 3 डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसमें हेजल ब्लू, ड्रैगन रेड, एबिस ब्लैक, टाइटन ग्रे, एटलस वाइट, हेजल ब्लू + एबिस ब्लैक, एबिस ब्लैक + एबिस ब्लैक और ड्रैगन रेड + एबिस ब्लैक शामिल हैं। स्टैंडर्ड वेन्यू में नया मिस्टिक सफायर शेड दिया गया है, जो वेन्यू एन लाइन के कलर पैलेट में शामिल नहीं है। इंटीरियर: ऑल-ब्लैक कलर थीम और ट्रैक्शन कंट्रोल-ड्राइव मोड्स इंटीरियर रेड कंट्रास्टिंग हाइलाइट्स और स्टिचिंग के साथ ऑल-ब्लैक कलर थीम में है। डैशबोर्ड लेआउट स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता जुलता है। N-लाइन स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील 'N' लोगो और ट्रैक्शन कंट्रोल-ड्राइव मोड्स स्विचेस के साथ मिलता है। गाड़ी में ट्रेक्शन कंट्रोल और ड्राइव मोड के लिए दो स्विच दिए गए हैं। सेंटर कंसोल पर रेड एम्बिएंट लाइट स्ट्रिप औप गियर लेवर पर N-एम्ब्लेम है। रेड डिटेलिंग के साथ ऑल-ब्लैक लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है जिस पर 'एन' बैजिंग भी मिलती है। इसमें फ्रंट और रियर पैसेंजर के कंफर्ट के लिए सेंटर आर्मरेस्ट और कपहोल्डर की सुविधा भी है। फीचर और सेफ्टी: 12.3-इंच डुअल डिस्प्ले और लेवल-2 ADAS वेन्यू एन लाइन कार की फीचर लिस्ट काफी हद तक स्टैंडर्ड वेन्यू जैसी है। इसमें 12.3-इंच डुअल डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, रियर वेंट्स के साथ ऑटो AC, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और मल्टी-ड्राइव मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर दिए गए हैं। इंजन और परफॉर्मेंस: 1 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वेन्यू एन-लाइन को सिर्फ 1 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो 120PS की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। कार फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) ऑप्शन के साथ आती है। मल्टी-ड्राइव मोड्स परफॉर्मेंस ट्यूनिंग के लिए हैं। स्टैंडर्ड वेन्यू में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल ऑप्शंस एक्स्ट्रा हैं।

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BlrNCFj

Comments