महिंद्रा BE 6 इलेक्ट्रिक SUV का बैटमैन एडिशन लॉन्च:फुल चार्ज पर 682km की रेंज, मेट ब्लैक एक्सटीरियर डिजाइन के साथ कीमत ₹27.79 लाख
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 का बैटमैन एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 27.79 लाख रुपए रखी है। कार की बुकिंग 23 अगस्त से शुरू होगी और डिलीवरी 20 सितंबर से अंतर्राष्ट्रीय बैटमैन दिवस के मौके पर शुरू होगी। लिमिटेड एडिशन की सिर्फ 300 यूनिट ही सेल की जाएंगी। महिंद्रा ने BE 6 के इस स्पेशल एडिशन के लिए DC कॉमिक्स के साथ पार्टनरशिप की है। BE 6 डार्क एडिशन SUV की ट्रेंडिंग सूची में शामिल होने वाली नवीनतम कार है और इस तरह का ट्रीटमेंट वाली पहली महिंद्रा ईवी भी है। कार फुल चार्ज पर 682km की रेंज के साथ आती है।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qvEStkB
Comments
Post a Comment