इंडिगो की फ्लाइट से 4000 फीट ऊंचाई पर टकराया गिद्ध:विमान के फ्रंट में डेंट आया, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; 175 यात्री सवार थे
रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना आज (सोमवार, 2 जून) दोपहर 1.14 बजे की है। फ्लाइट जब रांची एयरपोर्ट से करीब 10 से 12 नॉटिकल मील की दूरी पर थी, तभी उससे एक गिद्ध टकरा गया। हादसा जिस समय हुआ, विमान लगभग 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान से गिद्ध के टकरने पर पायलेट को 40 मिनट तक विमान को हवा में रखना पड़ा। इसके बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। टक्कर से विमान के अगले हिस्सा में डेंट आया है। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। इंजीनियर विमान की जांच कर रहे एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्य ने बताया कि टक्कर के बाद पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की। इंजीनियर विमान की जांच कर रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह फ्लाइट रांची पहुंचने के बाद कोलकाता जाने वाली थी। अब रांची में ही खड़ी है और उसकी मरम्मत की जा रही है।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/i8lx9T2
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/i8lx9T2
Comments
Post a Comment