किआ EV9 GT इलेक्ट्रिक एसयूवी रिवील:फोर व्हील ड्राइव ईवी में 501HP की पावर, 4.3 सेकेंड में 0-96kmph की रफ्तार पकड़ने का दावा
कोरियन कार मेकर कंपनी किआ मोटर्स ने आज (22 नवंबर) इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 GT को ग्लोबल मार्केट में रिवील कर दिया है। ये स्टैंडर्ड EV9 का अपडेटेड वर्जन है। इसमें स्टैंडर्ड EV9 की तुलना में ज्यादा पावरफुल मोटर सेटअप, कॉस्मेटिक और मैकेनिकल अपडेट्स मिलते हैं। कार 501HP की पावर जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 4.3 सेकेंड में 0-96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और ये थ्री रो वाली अब तक की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी है। EV9 GT सबसे पहले अगले साल उत्तरी अमेरिका में बिक्री के लिए अवेलेबल होगी। इसके बाद इसे अन्य देशों में बेचा जाएगा। सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने कार को 6-सीटर लेआउट के साथ सिर्फ GT ट्रिम में पेश किया है। भारत में लॉन्च होने के बाद किआ EV9 GT का मर्सिडीज EQE SUV, BMW iX और ऑडी Q8 ई-ट्रॉन से मुकाबला रहेगा। किआ ने हाल ही में भारत में स्टैंडर्ड EV9 को 1.3 करोड़ रुपए में लॉन्च किया था। एक्सटीरियर डिजाइन : डिजिटल पैटर्न लाइटिंग ग्रिल किआ ने EV9 GT को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। किआ EV9 के फ्रंट में मॉडर्न LED लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। यहां छोटे क्यूब लैंप के दोहरे क्लस्टर, डिजिटल पैटर्न लाइटिंग ग्रिल, वर्टिकल हेडलैंप और 'स्टार मैप' LED DRLs के साथ सिग्नेचर 'डिजिटल टाइगर फेस' मिलता है। इसे कंपनी ने स्टार मैप DRL नाम दिया है। फ्लैगशिप SUV के साइड में कंपनी ने 19 इंच के अलॉय व्हील की जगह 21-इंच एलॉय व्हील्स और हाई-परफॉरमेंस टायर्स दिए हैं। व्हील के अंदर निऑन ग्रीन GT-बैज वाले कैलिपर्स के साथ अपग्रेडेड ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा, टेपर्ड रूफ लाइन, फ्लश टाइप डोर हैंडल, ग्लोस फिनीश व्हील आर्च और बॉडी क्लेडिंग दी गई है। वहीं, रियर में वर्टिकल स्टेक्ड LED टेललाइट और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ ब्लैक बंपर दिया गया है। कार का ओवरऑल लुक बॉक्सी और SUV बॉडी शेप में है।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/C5Jrxn7
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/C5Jrxn7
Comments
Post a Comment