- Get link
- X
- Other Apps
होंडा ने एक्टिवा इलेक्ट्रिक का कॉनसेप्ट मॉडल पेश किया:फुल चार्ज पर 70km से ज्यादा की रेंज मिलेगी, ईवी फन और ईवी अर्बन भी पेश किए
- Get link
- X
- Other Apps
होंडा ने इटली के मिलान में चल रहे मोटर शो EICMA 2024 में होंडा एक्टिवा का कॉन्सेप्ट वर्जन CUV e पेश किया है। कंपनी इस ईवी को भारत में एक्टिवा ईवी और ग्लोबल मार्केट में अलग नाम से बेचेगी। CUV e को दो रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। होंडा का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने ई-स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। इस कॉन्सेप्ट मॉडल को कंपनी पिछले साल टोक्यो मोटर शो में दिखा चुकी है। इसके साथ ही जापानी टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरर ने दो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होंडा ईवी फन और होंडा ईवी अर्बन का कॉन्सेप्ट मॉडल भी पेश किया। EV फन कॉन्सेप्ट होंडा की एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक नेकेड बाइक है, जिसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। EV अर्बन कॉन्सेप्ट पर आने वाली बाइक को प्रोडक्शन में जाने में अभी समय लगेगा।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pWNYQBL
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pWNYQBL
Comments
Post a Comment