गूगल का आज यानी 14 मई (मंगलवार) को एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस 'गूगल I/O 2024' इवेंट होगा। इस इवेंट में गूगल एंड्रॉइड-15, गूगल पिक्सल फोल्ड 2, जेमिनी AI, वियर OS-5 और गूगल TV लॉन्च कर सकती है। ये इवेंट हर साल होता है। गूगल का यह इवेंट कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यूज में स्थित शोरलाइन एम्फीथिएटर में आयोजित किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10.30 बजे से शुरू होगा। कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर इसको लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल AI चैटबॉट- जेमिनी से जुड़े कई बड़े अपडेट्स भी कंपनी इस इवेंट में लेकर आ सकती है। जेमिनी को पहले बार्ड के नाम से जाना जाता था। गूगल अपने जेमिनी AI को धीरे-धीरे हर ऐप्लिकेशन तक पहुंचाना चाहती है। 4 बड़े लॉन्च कर सकती है कंपनी: 2008 में पहली बार हुआ था गूगल का I/O इवेंट गूगल 2008 से हर साल इस इवेंट को आयोजित कर रहा है। इसके जरिए कंपनी कई नए गेजेट्स के साथ नई टेक्नोलॉजी लोगों के बीच पेश करती है। गूगल ने पिछले साल इस इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल फोन 'पिक्सल फोल्ड' लॉन्च किया था गूगल ने पिछले साल 'Google I/O 2023' इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल फोन पिक्सल फोल्ड, जेमिनी AI टूल, पिक्सल 7A स्मार्टफोन और पिक्सल टैबलेट लॉन्च किया था।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GRo3u2a
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GRo3u2a
Comments
Post a Comment