2024 बजाज पल्सर F250 बाइक लॉन्च:टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स, कीमत ₹1.51 लाख
बजाज ऑटो इंडिया ने आज (20 मई) भारत में 2024 बजाज पल्सर F250 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बाइक को इसी महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई पल्सर NS400Z के ग्लोबल लॉन्चिंग इवेंट में पेश किया गया था। अब कंपनी ने इसकी प्राइस रिवील कर दी हैं। बजाज ने अपडेटेड पल्सर F250 की कीमत 1.51 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। कंपनी ने बाइक में कुछ चेंज किए हैं। इसमें सबसे बड़ा चेंज इंस्ट्रूमेंट कंसोल में किया गया है। यहां अब आपको नया फुली-डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा, जो पल्सर के लगभग हर मॉडल में है। डिस्प्ले कॉल और SMS अलर्ट के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और बजाज राइड कनेक्ट ऐप के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ आती है। डिस्प्ले को ऑपरेट करने के लिए स्विचगियर भी दिया गया है। इसके अलावा, इसमें तीन ABS मोड- रेन, रोड और स्पोर्ट भी मिलते हैं। बाइक में 110 सेक्शन के बड़े टायर दिए गए हैं। इसके साथ आपको 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। नए ग्राफिक्स बाइक के ओवरऑल लुक को चेंज कर देते हैं।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lpSuUQO
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lpSuUQO
Comments
Post a Comment