XUV 3XO नाम से आएगा XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल:महिंद्रा ने जारी किया अपकमिंग कार का टीजर, 29 अप्रैल को लॉन्चिंग
इंडियन कार मेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत 29 अप्रैल से XUV300 के फेस्लिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने के साथ होगी। कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट को 29 अप्रैल को शोकेस किया जाएगा। कंपनी ने अपकमिंग कार का ऑफिशियल टीजर जारी किया है। टीजर के अनुसार, महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट को नए नाम से उतारा जाएगा। इसे 'XUV 3XO' नाम दिया गया है। कार की कीमत 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टैजर से रहेगा। महिंद्रा XUV 3XO : एक्सटीरियर डिजाइन इस मॉडल को मौजूदा एडिशन की तुलना में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड मिलेंगे। टीजर में कॉम्पैक्ट SUV की नई कनेक्टेड टेललाइट्स और बंपर की झलक देखने को मिली है। महिंद्रा ने नए लाइटिंग सेटअप को जोड़ने के लिए इसके टेलगेट को मॉडिफाई किया है। इसमें महिंद्रा के ट्विन पीक लोगो के अलावा नई 'XUV 3XO' बैजिंग भी दी गई है। कार का फ्रंट लुक एकदम नया कर दिया गया है। इसमें फ्रंट ग्रिल पर क्रोम-फिनिश्ड ट्राएंगुलर एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिसके पास में नया हेडलाइट क्लस्टर है। इसके अलावा, XUV 3XO में फैंग शेप्ड LED DRL, प्रोजेक्टर हेडलाइट और फॉग लैंप और नए डिजाइन के लेयर्ड स्पोक अलॉय व्हील दिए जाएंगे।
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/c9SGrtb
from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/c9SGrtb
Comments
Post a Comment