टोयोटा की सबसे सस्ती SUV भारत में लॉन्च:अर्बन क्रूजर टैजर एक लीटर पेट्रोल में 22.8km चलेगी, शुरुआती कीमत ₹7.73 लाख

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज इंडियन मार्केट में (3 अप्रैल) अपनी सबसे सस्ती SUV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि कार 22.8kmpL का माइलेज देगी। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स पर बेस्ड ये कंपनी की सबसे सस्ती SUV है। इसकी कीमत 7.73 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप-एंड वैरिएंट के लिए 13.03 लाख रुपए तक जाती है, दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। टोयोटा ने कार की बुकिंग आज से ऑफिशियली शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू की जाएगी। कंपनी ने कार को 12 वैरिएंट और 8 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। यह CNG के साथ भी अवेलेबल है, इसकी कीमत 8.71 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। टोयोटा टैजर का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी फ्रोंक्स से होगा। इसके अलावा, यह भारत में टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और को भी टक्कर देगी।

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SQqdCmV

Comments